देश के जाने माने पत्रकार रविश कुमार ने रविवार को सड़क हादसे में हुई क्वीन हरीश की मौत पे गहरा दुख व्यक्त किया है।
रविश कुमार ने क्वीन हरीश के रेखा की फ़िल्म उमराव जान के गीत 'दिल चीज क्या है' पे किये गए डांस का वीडियो भी शेयर किया है।
रविश कुमार ने अपने फेसबुक पेज पे लिखा है कि गरीबी ने हरीश को क्वीन बनकर नाचने पर मजबूर किया। पर उसके संघर्ष और हुनर ने उसे असली क्वीन बना दिया।
रविश ने ऐसे महान फनकार की असामयिक मौत को बहुत बड़ी क्षति बताया है।
रविश के शब्दों में:-
ज़िंदगी में लोग कितनी यात्राएँ पूरी करते हैं। अनाथ हरीश के सामने ग़रीबी थी वो लड़की बन गया। लोकप्रिय हुआ और क्वीन हरीश कहलाया।
इस नाम से वो मंच पर लाखों दिलों पर राज करती रही। उसकी कला बेजोड़ थी। जैसेलमेर का रहने वाला हरीश आज अपनी क्वीन हरीश को लेकर इस दुनिया से विदा हो गया।
सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। एक बार इस वीडियो को देखिए। ज़िंदगी की जंग फ़तह करने का यह फ़न पसंद आएगा। उमरांव जान के गाने पर क्वीन हरीश का नृत्य वाक़ई उसे महारानी का ख़िताब दिलाने वाला है।
जैसे रेखा की रूह क्वीन में समां गई हो। मुद्राएँ लहरों में बदल जाती हैं। वो किंग हो सकता था। मगर क्वीन होकर गया। आह। हम झुक कर सलाम करते हैं। अफ़सोस ऐसे महान संघर्षशील कलाकार के बारे में उसके रहते नहीं जान सका।
Read Hindi News, English News Like Facebook Page: Follow On Twitter: Follow @jaisalmer_news