शाहजहाँपुर: पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुवे सट्टा किंग वेदव्यास उर्फ बेदी (Satta King Bedi) का हुंडालखेल स्थित मकान कुर्क किया। तहसीलदार ने मकान में ताला डाल सील कर दिया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। मोहल्ले में लोगों की भीड़ लगी रही।
चौक कोतवाली के मोहल्ला खलीलगर्वी निवसी वेदव्यास उर्फ बेदी पर चल रहे मुकदमे में गैंगस्टर की कार्रवाई की गई थी, जिसकी विवेचना थाना सदर बाजार प्रभारी अशोकपाल द्वारा की जा रही थी।
पुलिस के अनुसार बेदी एक संगठित गिरोह बनाकर अपने व अपने परिवार व सदस्यों के आर्थिक भौतिक लाभ के लिए सटटे का अवैध रूप से संचालन व मादक पदार्थ की बिक्री कर धन अर्जित किया। वेदी के पास आय का कोई अज्ञात विधि स्रोत नहीं था।
डीएम के आदेश पर मंगलवार सुबह थाना सदर बाजार इंस्पेक्टर अशोक पाल पुलिस टीम के साथ बेदी के हुंडालखेल स्थित मकान पर पहुंचे और मकान को कुर्क किया। मकान की अनुमानित कीमत 12 लाख 98 हजार है।
अग्रिम आदेश तक उपजिलाअधिकारी सदर को आवास का प्रशासक नियुक्त किया गया है। पुलिस के अनुसार, बेदी पर करीब 19 मुकदमे दर्ज हैं।
एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि वेदव्यास उर्फ बेदी शाहजहांपुर का टॉप सटोरिया है। एक साल से गंभीर कार्रवाई की गईं हैं। बेदी गैंगस्टर में वांछित चल रहा है।
आदेश पर हुंडालखेल स्थित मकान कुर्क किया गया है। उसकी अन्य संपत्तियों की जांच की जा रही है। जल्द ही अन्य संपत्तियां कुर्क होंगी।