फलौदी सट्टा बाजार में खुल गए लोकसभा चुनाव के भाव, भाजपा की 330 से 335 सीटें आने की संभावना

Share on:

विश्व विख्यात फलौदी सट्टा बाजार लोकसभा चुनाव में भाजपा को बेहद मजबूत स्थिति में मान रहा है। उसके अनुसार प्रधानमंत्री मोदी की भाजपा सरकार तीसरी बार बनने जा रही है।

हालांकि भाजपा के लक्ष्य “अबकी बार चार सौ पार” को लेकर  सट्टा बाजार में संशय है।

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर फलौदी के सट्टा बाजार में हलचल लोकसभा नामांकन के साथ ही तेज हो गई है। किस पार्टी को कितनी सीटें मिलेगी, कौन हारेगा और कौन बीतेगा? इसको लेकर को गणित शुरू हो चुकी है।

फलोदी का सट्टा बाजार देश के साथ राजस्थान में भाजपा को मजबूत स्थिति में बता रहा है। देश के में भाजपा की 330 से 335 सीटें आने की संभावनाएं जताई जा रही हैं।

सटोरियों के मुताबिक देश में कांग्रेस 41 म से 45 सीटों पर सिमट सकती है। राहुल गांधी को छोड़कर कांग्रेस के कई दिग्गज लोकसभा चुनाव हार रहे हैं।

– फलौदी सट्टा बाज़ार का अनुमान, 400 से ज्यादा सीटें जीतेगी भाजपा और सहयोगी

…पर राजस्थान में नहीं पूरा होगा मिशन 25। कुल 23 सीटें मिलने की संभावना

फलौदी सट्टा बाज़ार ने कांग्रेस के 41 से 45 सीटों पर सिमटने और राहुल गांधी के अलावा कांग्रेस के कई दिग्गजों के हारने की भविष्यवाणी भी की है।

सट्टा बाज़ार ने राजस्थान में वैभव गहलोत सहित कांग्रेस के कई प्रत्याशियों और बेनीवाल की हार की संभावना भी जताई।

सट्टा बाजार ने बाड़मेर-जैसलमेर से रविन्द्र सिंह भाटी और चूरू से राहुल कस्वां की जीत की संभावना व्यक्त की।

फलोदी सट्टा बाजार में भाजपा की 300 सीटों पर 15 पैसे, 330 से 335 सीटों का भाव 1 रुपए, 350 सीटों का भाव 3 रुपए, 400 सीटों का भाव 12 से 15 रुपए चल रहा है, जबकि एनडीए की 400 सीटों का भाव 4 से 5 रुपए चल रहा है, यानी भाजपा की अपने बलबूते पर 400 सीटें नहीं आएगी, और तो और भाजपा की 350 सीटें आने की संभावना भी 50 प्रतिशत है।

यह सट्टा बाजार राजस्थान में लोकसभा की कुल 25 सीटों में से भाजपा को 23 सीट मिलने संभावना रहा है, जबकि पिछले चुनाव में 25 सीटें भाजपा को मिली थी।

बाड़‌मेर जैसलमेर लोकसभा सीट पर रविंद्र सिंह भाटी (निर्दलीय) और बीकानेर से अर्जुन राम मेघवाल की जीत बताई जा रही है। फलोदी स‌ट्टा बाजार की माने तो मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत सहित कांग्रेस के कई दिग्गज चुनाव हार रहे हैं।

इस बार भाजपा को दो सीटों का नुकसान होने की संभावना है, निर्दलीय रविन्द्र सिंह भाटी के बाड़मेर से चुनाव जीतने की संभावना है। इसी तरह जोधपुर से भाजपा प्रत्याशी एवं केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह हालांकि कांटे की टक्कर में जीत तो जाएंगे, लेकिन उन्हें पूरा जोर लगाना पड़ेगा।

फलोदी सट्टा इसी तरह जालोर- सिरोही से कांग्रेस के वैभव गहलोत और नागौर से आरएलपी प्रत्याशी हनुमान बेनीवाल की हार बता रहा है।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को कोटा में स्थिति मजबूत बताई जा रही है। चूरू में कांग्रेस का भाव 65 पैसे के आस-पास है। मतलब कि सट्टा बाजार राहुल कस्वां की स्थिति मजबूत मान रहा है।

राहुल कस्वां का भाजपा सांसद रहते टिकट काटा गया। दिल्ली में 7 सीटों पर भाजपा का कब्जा रहेगा, यूपी में 73 से 75 सीट भाजपा के पक्ष में रहेगी, पंजाब में दो सीटे भाजपा के खाते में आने की संभावना है।

News Desk

News Desk of The Jaisalmer News collect, edit and publish most authentic news story. News Desk is group of well known news editors, news reporters and stingers who continues work of publishing news.