Indore News: इंदौर में कोरोना टीकाकरण के बाद एक चिड़ियाघर कर्मचारी की तबीयत बिगड़ गई। कर्मचारी को इलाज के लिए एमवाय अस्पताल लाया गया।
बताया जा रहा है कि वैक्सीन लेने के बाद कर्मचारी की आंखों की रोशनी कम हो गई थी। मामले की जानकारी होते ही प्रशासनिक अधिकारी भी सक्रिय हो गए हैं और पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं।
Covid-19 को लेकर देश भर में फ्रंट लाइन के कर्मचारियों को टीके दिए जा रहे हैं। इसी कड़ी में, शनिवार दोपहर चिड़ियाघर में तैनात कर्मचारी इश्तिक़ अहमद को कोरोना वैक्सीन मिला।
टीकाकरण के कुछ समय बाद, अहमद को दिखाई देना कम हो गया, जिसके बाद चिड़ियाघर के कर्मचारियों ने उसे एमवाय अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज जारी है।
फिलहाल इश्तिक़ अहमद का एमवाय अस्पताल में इलाज चल रहा है। जांच के बाद पता चलेगा कि उनकी तबीयत कैसे खराब हुई। फिलहाल प्रशासनिक अधिकारी भी पूरे मामले की निगरानी कर रहे हैं।