आज का राशिफल 4 अप्रैल 2024: इन छह राशियों वाले रहे सावधान

Share on:

Aaj Ka Rashifal 4 April 2024: आज दिनांक 4 अप्रैल 2024 वार गुरुवार है, कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है, आइए पंडित रमन भारद्वाज (Astrologer Raman Bhardwaj) से जानते है आपका आज का राशिफल 4 अप्रैल 2024।

आज वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला, धनु और कुंभ राशि वालों के लिए दिन अच्छा नहीं रहेगा। आज इन छह राशियों के लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।

ये राशिफल दैनिक चंद्र गोचर पर आधारित है, चंद्रमा आज मकर राशि में स्थित है, अप्रैल 5, 2024, शुक्रवार को प्रातः 07:12 बजे चंद्रमा कुंभ राशि मे प्रवेश करेगा। तब तक के लिए ये राशिफल मान्य रहेगा।

आज की ग्रह स्थिति 4 अप्रैल 2024
आज की ग्रह स्थिति 4 अप्रैल 2024

1. मेष राशिफल 4 अप्रैल 2024

मेष राशि ( नामाक्षर – चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ ) वालों के लिए आज 4 अप्रैल 2024 को चंद्रमा गोचर में दसवें घर (भाव) में स्थित है। आपको आज बहुत अच्छी ऊर्जा महसूस होगी। सरकार से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आज आपके लिए नया व्यवसाय शुरू करने का अच्छा दिन है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

2. वृषभ राशिफल 4 अप्रैल 2024

वृषभ राशि ( नामाक्षर -ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ) वालों के लिए आज 4 अप्रैल 2024 को चंद्रमा गोचर में नौवें घर (भाव) में स्थित है। आपको बहुत मेहनत करने पर भी अच्छा फल प्राप्त नहीं होगा। कार्यस्थल पर चुनौती का सामना करेंगे और पिता या किसी बड़े से विवाद हो सकता है। शरीर के निचले हिस्से में दर्द से परेशान हो सकते है। धार्मिक यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है।

3. मिथुन राशिफल 4 अप्रैल 2024

मिथुन राशि ( नामाक्षर -का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह ) वालों के लिए आज 4 अप्रैल 2024 को चंद्रमा गोचर में आठवें  घर (भाव) में स्थित है। आज आपका दिन अच्छा नहीं रह सकता है, अनावश्यक तनाव और विवाद से बचें। धन हानि और यात्रा में नुकसान हो सकता है। वाहन चलाते सावधानी रखें अन्यथा दुर्घटना हो सकती है।

4. कर्क राशिफल 4 अप्रैल 2024

कर्क राशि ( नामाक्षर -ही, हू, हे, हो, डा, डी, डु, डे, डो ) वालों के लिए आज 4 अप्रैल 2024 को चंद्रमा गोचर में सातवें घर (भाव) में स्थित है। आज आपको विदेशी संस्थाओ या विदेश से जुड़ी चीजों का व्यापार करने पर फायदा हो सकता है। आय के लिए समय अच्छा है। प्रेम व रोमांस में जीवन साथी व अन्य विपरीत लिंगियों का अच्छा सहयोग प्राप्त होगा।

5. सिंह राशिफल 4 अप्रैल 2024

सिंह राशि ( नामाक्षर -मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे ) वालों के लिए आज 4 अप्रैल 2024 को चंद्रमा गोचर में छठे घर (भाव) में स्थित है। आज आपके शत्रु परास्त होंगे। निवेश करने से लाभ होगा। जीवन साथी के साथ रोमांस अच्छा रहेगा पर अन्य विपरीत लिंगी से बचकर रहें।

6. कन्या राशिफल 4 अप्रैल 2024

कन्या राशि ( नामाक्षर -ढो, प, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो ) वालों के लिए आज 4 अप्रैल 2024 को चंद्रमा गोचर में पाँचवे घर (भाव) में स्थित है। आपको पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती है। आज कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन खराब रह सकता है। आज कोई भी सौदा करते समय सावधानी रखे गलत लोगों से लिए मार्गदर्शन से हानि हो सकती है।

7. तुला राशिफल 4 अप्रैल 2024

तुला राशि ( नामाक्षर -र, री, रू, रे, रो, ता, ति, तू, ते ) वालों के लिए आज 4 अप्रैल 2024 को चंद्रमा गोचर में चौथे घर (भाव) में स्थित है। निवेश करते समय सावधानी बरतें अन्यथा हानि हो सकती है। माता या ननिहाल पक्ष से परेशानी हो सकती है। ज्यादा भावुकता परेशानी का सबब बनेगी। गाड़ी चलाते समय सावधानी रखें। गैस अपच या छाती में परेशानी से स्वास्थ्य खराब रह सकता है।

8. वृश्चिक राशिफल 4 अप्रैल 2024

वृश्चिक राशि ( नामाक्षर -तो, न, नी, नू, ने, नो, या, यि, यू ) वालों के लिए आज 4 अप्रैल 2024 को चंद्रमा गोचर में तीसरे घर (भाव) में स्थित है। आपके शत्रु परास्त होंगे। उच्चाधिकारियों से प्रशंसा या इनाम मिल सकता है। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। जीवन साथी से मधुरता रहेगी। छोटी दूरी की यात्रा हो सकती है।

9. धनु राशिफल 4 अप्रैल 2024

धनु राशि ( नामाक्षर -य, यो, भा, भि, भू, ध, फा, ढ, भे ) वालों के लिए आज 4 अप्रैल 2024 को चंद्रमा गोचर में दूसरे घर (भाव) में है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार इस अवधि में आपका मन खिन्न रहेगा। आज कुछ धन हानि भी संभव है। यात्रा के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है। लोगों से विवाद से बचे। कार्यस्थल पर सहयोग नहीं मिलेगा।

10. मकर राशिफल 4 अप्रैल 2024

मकर राशि ( नामाक्षर -भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी ) वालों के लिए आज 4 अप्रैल 2024 को चंद्रमा गोचर में पहले घर (भाव) में है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार इस अवधि में आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज कुछ धन लाभ भी संभव होगा। रोमांस के लिए दिन अच्छा है। दोस्तों और रिश्तेदारों से सम्मान प्राप्त होगा।

11. कुंभ राशिफल 4 अप्रैल 2024

कुंभ राशि ( नामाक्षर -गू, गे, गो, स, सी, सू, से, सो, द ) वालों के लिए आज 4 अप्रैल 2024 को चंद्रमा गोचर में बारहवें घर (भाव) में स्थित है। आज आपको धन हानि के साथ कलह का योग है। सिरदर्द, तनाव और आंखों से जुड़ी समस्या से परेशान होंगे। जीवन साथी के साथ व्यवहार अच्छा रखें। खर्च की अधिकता और मान सम्मान में कमी महसूस होगी।

12. मीन राशिफल 4 अप्रैल 2024

मीन राशि ( नामाक्षर -दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, च, ची ) वालों के लिए आज 4 अप्रैल 2024 को चंद्रमा गोचर में ग्यारहवें घर (भाव) में स्थित है। आपकी आय में वृद्धि होगी। नौकरी पेशा लोगों के वेतन में वृद्धि होगी। दिमाग स्थिर रहेगा। किसी विपरीत लिंगी के सहयोग से आपका कार्य संपन्न होगा। आज आपके शत्रु आपसे हार जाएंगे।

Raman Bhardwaj

Raman Bhardwaj is both a journalist and an astrologer. With over 20 years of experience, he is an expert in Lal Kitab and Vedic Astrology. He resides in Auckland, New Zealand.