जयपुर | राजस्थान सरकार ने देर रात रिटायर्ड मेजर जनरल आलोक राज को राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। आलोक राज भारतीय सेना में 37 वर्ष से अधिक समय तक सेवाएं दे चुके हैं। जून 1983 में सिख लाइट इन्फैंट्री की पहली बटालियन में कमीशन हुए थे। मेजर जनरल आलोक राज रह चुके है महत्वपूर्ण पदों पर, ब्रिगेडियर आर्मी ,ADG NCC महाराष्ट्र भी रहे चुके है मेजर जनरल आलोक राज।
सितंबर- अक्टूबर में सूचना सहायक भर्ती, कनिष्ठ लेखाकार और तहसील राजस्व लेखाकार भर्ती, संविदा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता भर्ती, संविदा नरसेज भर्ती, संगणक भर्ती, पर्यवेक्षक भर्ती, कृषि पर्यवेक्षक भर्ती सुपरवाइजर भर्ती होनी है।
गौरतलब है कि नए अध्यक्ष की नियुक्ति के लिए राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष उपेन यादव 12 अगस्त से अनशन पर बैठे हैं। पूर्व अध्यक्ष हरिप्रसाद शर्मा का कार्यकाल 7 अक्टूबर तक था, लेकिन उन्होंने पहले ही इस्तीफा दे दिया। पेपर लीक प्रकरण के बाद सरकार ने रिटायर्ड फौजी अफसर को कमान देकर संस्था की छवि सुधारने की कोशिश की है।