Tuesday, August 9, 2022
  • HOME
  • NEWS
  • ARTICLE
  • VIDEO
  • LIVE TV
    • INDIA TV LIVE
    • ZEE RAJASTHAN LIVE
Advertisement
No Result
View All Result
Home Rajasthan

राजस्थान के पूर्व मंत्री महिपाल मदेरणा का कैंसर की बीमारी से निधन

Rajasthan's Jat leader and former minister Mahipal Maderna dies of cancer.

by News Desk
17 October, 2021
in Rajasthan, News
Mahipal Maderna Death

Mahipal Maderna Death

Jodhpur: राजस्थान की राजनीति में खास पहचान रखने वाले दिग्गज पूर्व मंत्री व जाट नेता महिपाल मदेरणा का निधन (Mahipal Madrena Death) हो गया है। महिपाल मदेरणा ने आज सुबह 7 बजकर 44 मिनट पर जोधपुर मे अंतिम सांस ली है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 70 वर्षीय महिपाल मदेरणा (Mahipal Maderna) पिछले लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। जानकारी के अनुसार मदरेणा के निधन (Mahipal Madrena Death) के बाद अब उनके पार्थिव शरीर को 10 बजे उनके पैतृक गांव चाडी (Chadi Village) ले जाने की तैयारी की जा रही है। अंतिम संस्कार पैतृक गांव में ही किया जाएगा। महिपाल मदेरणा (Mahipal Maderna) के निधन (Death) के बाद राजस्थान के राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है।

  • भँवरी देवी हत्याकांड मे आरोपी थे महिपाल मदेरणा, जमानत पे थे बाहर
  • राजस्थान की राजनीति मे मदेरणा परिवार का रहा है दबदबा

भँवरी देवी हत्याकांड मे आरोपी थे महिपाल मदेरणा, जमानत पे थे बाहर

महिपाल मदेरणा (Mahipal Maderna) पूर्व में गहलोत सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे थे। उसके बाद राजस्थान के बहुचर्चित भंवरीदेवी अपहरण एवं मर्डर केस ( Bhawari Devi Murder Case) में गिरफ्तार किये गये थे। उनकी गिरफ्तारी के बाद उन्हें मंत्रीपद से हटा दिया गया था। मदेरणा इस केस के बाद से ही जेल में थे। हाल ही में वे जमानत पर बाहर आये थे।

राजस्थान की राजनीति मे मदेरणा परिवार का रहा है दबदबा

मदेरणा परिवार का राजस्थान की राजनीति से लंबा नाता रहा है। वहीं दिवंगत पूर्व मंत्री महिपाल मदेरणा भी लंबे समय प्रदेश की राजनीति का सक्रिय हिस्सा रहे हैं। अपने पिता दिग्गज कांग्रेसी परसराम मदेरणा से राजनीतिक गुर सीखने के बाद महिपाल मदेरणा भी राजनीति में आए। वर्ष 1982 में पहली बार जिला प्रमुख बने। इसके बाद यह स्थिति वर्ष 2003 तक चली। इसके बाद महिपाल मदेरणा ने विधानसभा का चुनाव लड़ा था।

 

Read Hindi News, English News Like Facebook Page: Follow On Twitter: Follow @jaisalmer_news

Source: Rajasthan's Jat leader and former minister Mahipal Maderna dies of cancer
Tags: Bhanwari DeviCongress LeaderJat SamajJodhpurLeaderMahipal Maderna
ADVERTISEMENT

Related Posts

पुष्कर में विश्व प्रसिद्ध ब्रह्मा मंदिर ढहने के कगार पर

पुष्कर में विश्व प्रसिद्ध ब्रह्मा मंदिर ढहने के कगार पर

अमेरिका के ड्रॉन हमले में मारा गया अलकायदा नेता अयमान अल-जवाहिरी

Most Wanted Terrorist Ayman Al-Zawahari

Most Wanted Terrorist Ayman Al-Zawahari

कर्मचारियों के माध्यम से पार्सल लक्ष्य को पूरा करेगी APSRTC

APSRTC BUS

APSRTC BUS

स्मृति ईरानी ने ‘राष्ट्रपत्नी’ वाले मामले में सोनिया गांधी की करदी हालत खराब

Smriti Irani made Sonia Gandhi's condition worse in the 'national wife' case

बॉलीवुड सिंगर केके की लाइव शो के बाद मौत, माचिस फिल्म के छोड़ आए हम वो गलियां से किया था डेब्यू

kk singer death

kk singer death

जानिए बुल्ली बाई (Bulli Bai) एप्प क्या है? इस पर विवाद क्यूँ है?

Bulli Bai App- Muslim Woman Photos Auctioned Online

Bulli Bai App- Muslim Woman Photos Auctioned Online

Load More
DMCA.com Protection Status
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • GDPR Requests
  • Anti Spam Policy
  • Disclaimer
  • Medical Disclaimer
  • Amazon Affiliate Disclaimer
  • Affiliate Disclosure
  • DMCA Notice
  • Terms of Use
  • Blog
  • Live Tv

© 2021 Jaisalmer News - SEO By Dilip Soni.

No Result
View All Result
  • HOME
  • NEWS
  • ARTICLE
  • VIDEO
  • LIVE TV
    • INDIA TV LIVE
    • ZEE RAJASTHAN LIVE

© 2021 Jaisalmer News - SEO By Dilip Soni.

The Jaisalmer News