Mumbai. कोरिया की यूट्यूबर से मुंबई के खार इलाके में अश्लीलता करने वालों दोनों युवकों को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
कोरिया की रहने वाली 24 वर्षीय यूट्यूबर मयोशी (Mhyochi) बुधवार रात मुंबई के उपनगरीय इलाके खार में लाइव स्ट्रीमिंग कर रही थी इसी दौरान दो लड़कों ने उसका हाथ पकड़कर खींचा और उसे किस करने की भी कोशिश की थी।
अतिथि देवो भवः वाले देश भारत में एक पर्यटक के साथ इस तरह के व्यवहार से भारत की छवि काफी खराब होती है। सरकार को पर्यटकों की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाने की जरूरत है।
मुंबई: लाइव स्ट्रीमिंग में कोरिया की महिला YouTuber से अश्लीलता करने वाले 2 युवक गिरफ्तार#Mumbai | #ViralVideo pic.twitter.com/4IaqWULwkb
— TV9 Bharatvarsh (@TV9Bharatvarsh) December 1, 2022