Banswara News: बांसवाड़ा जिले में मूसलाधार बरसात एवं लगातार पानी की आवक के बाद रविवार को दोपहर संभाग के सबसे बड़े डैम माही बांध (Mahi Bajaj Sagar Dam) के 10 गेट खोले गए है, आवश्यकता पड़ने पर सभी 16 गेट खोले जा सकते है
पहले टेस्टिंग के लिए सभी 16 गेट खोले गए और बंद कर दिए गए फिर 2 गेट आधा मीटर तक खोले गए, थोड़े समय बाद में 4 गेट, फिर 6 गेट ओर शाम 4 बजे तक 10 गेट आधा-आधा मीटर खोल दिए गए।
जल स्तर बढऩे के साथ ही सबसे पहले माही माता की पूजा-अर्चना की गयी उसके बाद बांध के गेट खोले गए। माही डैम प्रशासन के अनुसार पानी की आवक के अनुसार लेवल बनाए रखते हुए पानी की निकासी की जा रही है। मध्यप्रदेश से पानी की आवक को देख रात तक 16 गेट खुल सकते है वही मोके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है।
कब कब खुले माही डैम के गेट
वर्ष 2015 में जिलेवासियों को माही के गेट खुलने का अधिक इंतजार नहीं करना पड़ा। उस वर्ष जल आवक क्षेत्रों और बांसवाड़ा जिले में भारी बरसात का दौर चलने से 27 जुलाई को ही माही बांध के गेट खोल दिए थे। बांध में एक ही रात में साढ़े 26 फीट पानी की आवक हुई थी।
2017 में बांध के गेट अगस्त के अंतिम सप्ताह में खुले, लेकिन उस समय जलस्तर वर्तमान के जलस्तर से अधिक था।
2018 में नहींं खुले गेट
वहीं पिछले वर्ष 2019 में 14 अगस्त की शाम को गेट खुले थे।
अगस्त महीने में सर्वाधिक खुले माही बाँध के गेट
Year | Date |
1990 | 4 अगस्त |
1991 | 1 अगस्त |
1993 | 9 अगस्त |
1994 | 2 अगस्त |
1996 | 7 अगस्त |
1997 | 8 अगस्त |
1998 | 28 अगस्त |
2004 | 15 अगस्त |
2012 | 19 अगस्त |
2016 | 9 अगस्त |
2017 | 28 अगस्त |
2019 | 14 अगस्त |
2020 | 23 अगस्त |
✅ Check The Headlines ↕