Jaisalmer news /स्थानीय शास्त्री कॉलोनी स्थित कमला नेहरू उच्च प्राथमिक विद्यालय में विधिक सेवा सप्ताह के तहत संविधान दिवस उपलक्ष में अध्यनरत विद्यार्थियों को संविधान की शपथ दिलाई गई।
पैनल अधिवक्ता गिरिराज पुरोहित (गज्जा )ने विद्यार्थियों काे संविधान निर्माण, उसकी प्रक्रिया एवं महत्व की जानकारी दी। तथा साथ ही विद्यार्थियों को शिक्षा का अधिकार व निशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा के साथ ही संविधान बनने की प्रक्रिया के बारे में बताया।
अध्यक्षा ने अधिवक्ता पुरोहित का किया आभार व्यक्त
संस्थान की अध्यक्षा श्रीमती पुष्पा शर्मा ने विधिक सेवा प्राधिकरण व पैनल अधिवक्ता पुरोहित का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे संविधान का सार भारतीयों की गरिमा अाैर भारत की एकता हैं। उन्होंने कहा की हमारे लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए प्रत्येक भारतीय को संविधान के पहलुओं के बारे में जानकारी हासिल करनी चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों व कार्यरत शिक्षक – शिक्षिकाओं ने संविधान के प्रति आस्था, निष्ठा, विश्वास व संविधान के प्रति सचेत रहने औऱ समाज में इसके प्रचार – प्रसार की शपथ ली।
