न्यूयॉर्क, 14 जुलाई (आईएएनएस)। न्यूयॉर्क शहर में गोलीबारी की घटना में एक वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी है।
सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, न्यूयॉर्क पुलिस विभाग (एनवाईपीडी) ने सोमवार को कहा कि रविवार रात करीब साढ़े 11 बजे ब्रोकलिन के एक खेल के मैदान के बाहर एक समूह पर दो लोगों ने गोलियां चलाईं। घुमक्कड़ समूह के लोग वहां खाना बना रहे थे।
पीड़ित एक वर्षीय बच्चे डावल गार्डनर को पेट में गोली लगी और बाद में उसकी अस्पताल में मौत हो गई। एनवायपीडी के अनुसार, शूटिंग के दौरान तीन लोग घायल हो गए।
पुलिस ने कहा कि संदिग्धों के इरादे स्पष्ट नहीं हैं।
मेयर बिल डी ब्लासियो ने कहा, यह कई कारणों से हृदयविदारक घटना है। यह न्यूयॉर्क और देश के लिए त्रासदी है।
एनवाईपीडी डेटाबेस के अनुसार शहर में शूटिंग की 43 घटनाओं के साथ यह एक हिंसक सप्ताह रहा। 2019 में इसी सप्ताह की तुलना में गोलीबारी में इस सप्ताह 231 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
–आईएएनएस
For the latest news like The Jaisalmer News page on Facebook, & Twitter.