Lathi @Jaisalmer News: लाठी कस्बे में रेबीज (Rabies) बीमारी से ग्रस्त नीलगाय (Nilgai) के पशुओ के पानी पीने के हौद (पशु खेली) में गिरने और मौत होने से कस्बे में हड़कंप मचा हुवा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले तीन चार दिनों से ये नीलगाय पागल होकर लोगों के पीछे भाग रही थी। जिससे ग्रामीण दहशत में थे और दूसरे पशुओं में भी रेबीज फैलने का खतरा बढ़ रहा था।
शुक्रवार को कस्बे के पशुओं के पानी पीने की सार्वजनिक खेली में इस नील गाय के गिरकर मरने से क्षेत्र में रेबीज फैलने की आशंका व्याप्त हो गयी है।
ग्रामीणों ने वनविभाग के अधिकारियों को घटना की सूचना दी है। अगर नीलगाय के रेबीज से ग्रस्त होने की पुष्टि हुई तो बहुत से पशुओं और जंगली जानवरों में रेबीज फैल सकता है।
लाठी क्षेत्र में रेगिस्तानी वन्य जीवों की प्रचुरता है और जल स्रोतों पर अक्सर पानी पीने वन्य जीव और स्थानीय पशु आते रहते है।
Read Hindi News, English News Like Facebook Page: Follow On Twitter: Follow @jaisalmer_news