Barmer, Rajasthan: जिले के गुड़ामालानी थाना क्षेत्र में एक जनप्रतिनिधि की गिरफ्तारी से सनसनी फैल गई। दुष्कर्म के एक मामले में फरार चल रहे खरड़ (धोरीमना) के वर्तमान सरपंच खेराजराम (78) पुत्र अन्नाराम मेघवाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
गुड़ामालानी थानाधिकारी देवी चंद ढाका के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार, जनवरी 2025 में धोरीमन्ना थाने में सरपंच के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था, जिसके बाद से वह फरार चल रहा था। पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी और आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस अब आरोपी से आगे की पूछताछ कर रही है। प्रशासन इस मामले को गंभीरता से ले रहा है और कानून के तहत आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।