Friday, June 2, 2023
  • HOME
  • NEWS
  • LOTTERY
  • BIOGRAPHY
  • VIDEO
  • LIVE TV
    • INDIA TV LIVE
    • ZEE RAJASTHAN LIVE
The Jaisalmer News
No Result
View All Result
The Jaisalmer News
Home Astrology

Sun in Capricorn 2023: 14 जनवरी से सूर्य का मकर राशि में गोचर का आपकी राशि पर प्रभाव

The transit of Sun in Capricorn from January 14, 2023 will be beneficial for these zodiac signs

by News Desk
13 January, 2023 - Updated on 14 January, 2023
in Astrology
Sun In Capricorn-सूर्य मकर राशि में

Sun In Capricorn-सूर्य मकर राशि में

Surya Rashi Parivartan: 14 जनवरी 2023 से सूर्य का मकर राशि में गोचर (Sun in Capricorn) हो रहा है। 13 फरवरी 2023 को सूर्य का कुम्भ राशि में गोचर (Sun in Aquarius) होगा। द्वादश राशियों अर्थात बारह राशियों पर सूर्य मकर राशि गोचर का क्या प्रभाव रहेगा?

भारतीय ज्योतिष में गोचर का बहुत महत्व है। गोचर का अर्थ होता है ग्रह की चाल या एक राशि से दूसरी राशि में परिवर्तन। इस पेज पर आपको सूर्य के मकर राशि में गमन (Sun in Capricorn) से 12 राशियों के जातकों पर प्रभाव बताया गया है।

गोचर फल के सही निर्धारण के लिए किसी विद्वान ज्योतिषी से जन्म कुंडली बनवाकर लग्न से सूर्य मकर गोचर का फल (Sun in Capricorn) देखना चाहिए। सामान्य रूप से लोग राशि के आधार पर सूर्य का मकर राशि में फल (Sun in Capricorn) देखते है।

अपनी राशि से सूर्य की राशि तक गिनकर फल देखें। 12 राशियों पर सूर्य के मकर में गोचर करने का प्रभाव (Impact Of Sun in Capricorn) इस प्रकार होगा:-

श्री सूर्यदेव का चित्र

Impact Of Sun in Capricorn on 12 zodiac signs

  • What will be the effect of transit of Sun in Capricorn on 12 zodiac signs?
  • Will Sun in Capricorn be good or bad for you?

मकर राशि

सूर्य मकर में मेष राशि पर प्रभाव

मेष राशि वालों के लिए सूर्य मकर राशि में 10वें घर में होगा इसे ज्योतिष में कर्म का भाव माना जाता है। मेष राशि वालों को 14 जनवरी 2023 से 13 फरवरी 2023 के मध्य व्यवसाय में कर्म स्थान में लाभ होगा। सरकारी नौकरी और वाहन का सुख मिलेगा।
लाल किताब के उपाय: सिर पर सफेद रंग की टोपी या पगड़ी पहने। काले या नीले रंग के कपड़े ना पहनें। अंधों को भोजन कराएं।

सूर्य मकर में वृषभ राशि पर प्रभाव

वृषभ राशि वालों के लिए सूर्य मकर राशि में 9वें घर में होगा। इस भाव को कुंडली में अध्यात्म का माना जाता है। वृषभ राशि वालों को 14 जनवरी 2023 से 13 फरवरी 2023 के मध्य योग अध्यात्म और धार्मिक ग्रंथों में रुचि रहेगी। ससुराल पक्ष से अशुभ समाचार प्राप्त होंगे।
लाल किताब के उपाय: पीतल के बर्तनों का उपयोग करें। चांदी का दान करें। लाल मुंह वाले बंदरों को गेहूं और गुड खिलाएं।

सूर्य मकर में मिथुन राशि पर प्रभाव

मिथुन राशि वालों के लिए सूर्य मकर राशि में 8वें घर में होगा। इस भाव को ज्योतिष में मृत्यु का कारक बताया है। मिथुन राशि वालों को 14 जनवरी 2023 से 13 फरवरी 2023 के मध्य नेत्र रोग की संभावना है। गुप्त विधाओं में रुचि रहेगी। परस्त्री के आकर्षण से बचें। पित्त के रोग परेशान करेंगे। बकवास ज्यादा करेंगे।
लाल किताब के उपाय: चाल चलन ठीक रखें। झूठ ना बोलें। गुड़ खाने और पानी पीने के बाद कार्य शुरू करें। काली या लाल गाय की सेवा करें।

सूर्य मकर में कर्क राशि पर प्रभाव

कर्क राशि वालों के लिए सूर्य मकर राशि में 7वें घर में होगा। कुंडली का ये खाना पत्नी या जीवन साथी को दर्शाता है। कर्क राशि वालों को 14 जनवरी 2023 से 13 फरवरी 2023 के मध्य अवसाद की स्थिति रहेगी। स्त्री क्लेश और संक्रामक रोगों से परेशानी होगी। गुस्से से बना हुवा काम बिगड़ सकता है।
लाल किताब के उपाय: गाय की सेवा करें। बेड के पैरों की तरफ तांबे की कील गाड़े। नमक कम खाएं। कोई भी शुभ कार्य करने से पहले एक घूंट पानी पिएं।

सूर्य मकर में सिंह राशि पर प्रभाव

सिंह राशि वालों के लिए सूर्य मकर राशि में 6वें स्थान पर होगा और कुंडली में या भाव शत्रुता का है। सिंह राशि वालों को 14 जनवरी 2023 से 13 फरवरी 2023 के मध्य में सरकार से लाभ होगा। स्पष्ट बोलने से लोगों से शत्रुता बढ़ेगी पर विजय प्राप्त होगी।
लाल किताब के उपाय: लाल मुंह वाले बंदर को गेहूं के लड्डू खिलाए। गंगाजल घर में रखें। भूरी चींटी को घी आटा चीनी का मिश्रण खिलाएं।

सूर्य मकर में कन्या राशि पर प्रभाव

कन्या राशि वालों के लिए सूर्य मकर राशि में 5वें घर में यानी कि संतान के भाव में होगा।कन्या राशि वालों को 14 जनवरी 2023 से 13 फरवरी 2023 के मध्य संतान की प्रगति और समृद्धि देगा। सट्टा लॉटरी शेयर से फायदा हो सकता है।
लाल किताब के उपाय: बंदरों की सेवा करें। घर के बुजुर्गों का कहना माने। अपने द्वारा किए गए वादे पूरे करें।

सूर्य मकर में तुला राशि पर प्रभाव

तुला राशि वालों के लिए सूर्य मकर राशि में 4थे भाव यानि कि माता और मित्र के घर में होगा। तुला राशि वालों को 14 जनवरी 2023 से 13 फरवरी 2023 के मध्य अपनी माता की सेवा करने से फायदा होगा। नए काम या आइडिया से धन कमाने के योग बनेंगे। विदेश यात्रा या दूर के स्थान पर तबादला हो सकता है। पत्नी को सरकारी नौकरी के योग है।
लाल किताब के उपाय: अंधों को खाना खिलाए। मांस शराब से परहेज करें। बंदरों को गुड़ खिलाएं।

सूर्य मकर में वृश्चिक राशि पर प्रभाव

वृश्चिक राशि वालों के लिए सूर्य मकर राशि में 3rd भाव में है यानि कि भाई बहन से संबधित है। वृश्चिक राशि वालों को 14 जनवरी 2023 से 13 फरवरी 2023 के मध्य भाई या बहन के विषय में चिंता हो सकती है। चोरों व पड़ोसियों से सावधान रहें।
लाल किताब के उपाय: शराब से दूर रहें। मूली सिरहाने रखकर धर्म स्थान में दान करें। अपनी दादी या मां से आशीर्वाद ले।

सूर्य मकर में धनु राशि पर प्रभाव

धनु राशि वालों के लिए सूर्य मकर राशि में 2जे भाव यानि धन स्थान पर है। धनु राशि वालों को 14 जनवरी 2023 से 13 फरवरी 2023 के मध्य वाहन या पशु धन का सुख मिलेगा। अचानक से धन लाभ हो सकता है।
लाल किताब के उपाय: अंधों को भोजन कराएं, नारियल धर्म स्थान में देवें। हरिवंश पुराण का पाठ करें।

सूर्य मकर में मकर राशि पर प्रभाव

मकर राशि वालों के लिए सूर्य मकर राशि में 1वें स्थान या घर में रहेंगे, प्रथम भाव को देह और स्वभाव से जोड़कर देखा जाता है। मकर राशि वालों को 14 जनवरी 2023 से 13 फरवरी 2023 के मध्य ऊर्जा मिलेगी और स्वास्थ्य अच्छा होगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। नौकरी करने वालों को फायदा होगा।
लाल किताब के उपाय: चाल चलन ठीक रखें। गुड़ का सेवन न करे। रविवार को लाल मुंह वाले बंदर को गुड़ खिलाए।

सूर्य मकर में कुंभ राशि पर प्रभाव

कुंभ राशि वालों के लिए सूर्य मकर राशि में 12वें स्थान या घर में रहेंगे, द्वादश भाव को हानि और खर्च तथा विदेश का भाव माना जाता है। इसलिए कुंभ राशि वालों को 14 जनवरी 2023 से 13 फरवरी 2023 के मध्य सरकार से हानि हो सकती है। अवसाद रहेगा और मशीनरी से आर्थिक नुकसान हो सकता है।
लाल किताब के उपाय: हरिवंश पुराण की कथा सुनिए। झूठी गवाही ना देवें। मैकेनिक का काम ना करें। रविवार को लाल मुंह वाले बंदर को गुड़ और गेंहू खिलाए।

सूर्य मकर में मीन राशि पर प्रभाव

मीन राशि वालों के लिए सूर्य मकर राशि में 11वें स्थान या घर में रहेंगे, एकादश भाव को लाभ और इनकम का भाव माना जाता है। इसलिए मीन राशि वालों को 14 जनवरी 2023 से 13 फरवरी 2023 के मध्य सरकार से लाभ प्राप्त होगा। मनोकामनाओं की पूर्ति होगी।बुरे प्रभाव से बचने के लिए इस अवधि में मांसाहार और शराब का सेवन ना करें।
लाल किताब के उपाय: गेहूं बाजरा गुड़ मिलाकर गाय को खिलाए। तांबे का लोटा या बर्तन दान करें। हरिवंश पुराण की कथा सुनिए।

इस पोस्ट को अपडेट किया जा रहा है ….
Disclaimer: All Information given here is collected from astrology books and internet. यहाँ दी जानकारी सूर्य का मकर राशि में गोचर (Sun in Capricorn) विभिन्न ज्योतिष स्रोतों से ली गई है। किसी विद्वान ज्योतिषी से सलाह लेकर ही कार्य एवं उपाय करें। हम इसके सत्य होने या लाभ हानि की व्यक्तिगत या संस्थागत जिम्मेदारी नहीं लेते है।

Tags: GocharMakar SankrantiRashi ParivartanSun In CapricornSun In Eleventh HouseSurya GocharSurya Makar Rashi MeinSurya Rashi Parivartan
Guru Pushya Nakshatra

दुर्लभ गुरु पुष्य नक्षत्र 25 अगस्त गुरुवार को

Rare Guru Pushya Nakshatra on Thursday 25 August 2022 गुरुवार 25 अगस्त 2022 को दुर्लभ गुरु पुष्य नक्षत्र (Guru Pushya...

Aaj Ka Rashifal

आज का राशिफल 4.8.2022: 12 राशियों का दैनिक राशिफल

आज का राशिफल 4.8.2022: आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल (Daily Horoscope) यंहा पढ़ें। ...

Akshaya Tritiya 2022

Akshaya Tritiya 2022: इस बार की अक्षय तृतीया है खास, कई ग्रह बदल रहे अपनी चाल

Akshaya Tritiya 2022: आज 3 मई 2022 दिन मंगलवार को अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya 2022) मनाई जाएगी। इस बार का...

Latest Posts

अत्ताउल्लाह खान
Entertainment

अत्ताउल्लाह खान- दर्द की गायकी के बेताज बादशाह

अत्ताउल्लाह खान (Attaullah Khan) पाकिस्तान के मशहूर गायकों में से एक हैं। उन्होंने अपनी मधुर और भावपूर्ण आवाज़ के लिए...

Read more
उदयपुर में एनजीओ संचालक भोजराज सिंह 16 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार

उदयपुर में एनजीओ संचालक भोजराज सिंह 16 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार

यूपी एसटीएफ ने अनिल दुजाना को एनकाउंटर में मार गिराया

यूपी एसटीएफ ने अनिल दुजाना को एनकाउंटर में मार गिराया

प्रियंका चोपड़ा पति निक जोंस के साथ मेट गाला 2023 में नजर आई

प्रियंका चोपड़ा पति निक जोंस के साथ मेट गाला 2023 में नजर आई

Motu Patlu In Ants Land-Motu Patlu Ki Jodi-Motu Patlu New Episode-Motu Patlu Cartoon- Motu Patlu Video

मोटू पतलू की जोड़ी और चींटियों की दुनिया | Motu Patlu In Ants Land

  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • GDPR Requests
  • Anti Spam Policy
  • Disclaimer
  • Medical Disclaimer
  • Amazon Affiliate Disclaimer
  • Affiliate Disclosure
  • DMCA Notice
  • Terms of Use
  • Blog
  • Story Archives

© 2022 The Jaisalmer News

No Result
View All Result
  • HOME
  • NEWS
  • LOTTERY
  • BIOGRAPHY
  • VIDEO
  • LIVE TV
    • INDIA TV LIVE
    • ZEE RAJASTHAN LIVE

© 2022 The Jaisalmer News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
The Jaisalmer News

Add New Playlist