The Jaisalmer News
No Result
View All Result
  • Login
  • HOME
  • NEWS
  • ENGLISH
  • HINDI
  • VIDEO
  • LIVE TV
    • INDIA TV LIVE
    • ZEE RAJASTHAN LIVE
PRICING
SUBSCRIBE
  • HOME
  • NEWS
  • ENGLISH
  • HINDI
  • VIDEO
  • LIVE TV
    • INDIA TV LIVE
    • ZEE RAJASTHAN LIVE
No Result
View All Result
The Jaisalmer News
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home Astrology

मेष राशि का वार्षिक राशिफल-2020 | Aries Horoscope – 2020

Pandit Dayanand Shastri by Pandit Dayanand Shastri
January 1, 2020
in Astrology
Reading Time: 2min read
0
Aries Horoscope - 2020

Aries Horoscope 2020-Pandit Dayanand Shashtri Ujjain Wale

0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
ADVERTISEMENT



Aries Horoscope – 2020 मेष राशि के जातक स्वतंत्र विचार वाले होते हैं। आपकी राशि का स्वामी मंगल है। इस राशि वाले व्यक्ति स्वभाव से थोड़े उग्र होते हैं। क्रोध व आक्रामकता की वजह से आप अपना धैर्य खो बैठते हैं। कार्यों को जवाबदारी से पूर्ण करना पसंद करते हैं। आपकी नेतृत्व क्षमता की लोग प्रशंसा करते हैं। पढ़ने का शौक अधिक रहता है। स्वभाव के विरुद्ध कार्य करना पसंद नहीं करते हैं। परिवार पर स्नेह बना रहता है। कार्यक्षेत्र में अधीनस्थों से लगाव कम ही रहता है। अनुशासन में रहना आपको पसंद आता है। आप समाज में मान-सम्मान प्राप्त कर पाते हैं।

मेष राशि का वार्षिक राशिफल 2020 के लिए

पारिवारिक जीवन में धूप और छांव की स्थिति बनेगी। पिताजी का स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। आपके निवास में परिवर्तन हो सकता है और आपको परिजनों से दूर जाना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें:

शारदीय नवरात्रि 2020: सम्पूर्ण जानकारी, मुहूर्त और पूजा विधि

शारदीय नवरात्रि 2020: सम्पूर्ण जानकारी, मुहूर्त और पूजा विधि

तेजा दशमी की कथा: जानिए कैसे वीर तेजाजी जाट ने पूरा किया सांप को दिया वचन ?

तेजा दशमी की कथा: जानिए कैसे वीर तेजाजी जाट ने पूरा किया सांप को दिया वचन ?

आपके परिवार में कोई शुभ कार्य संपन्न होने के संकेत हैं। विद्यार्थियों को अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी और वे उच्च शिक्षा के क्षेत्र में काफी अच्छा प्रदर्शन कर पाने में सफल रहेंगे। आर्थिक रूप से उन्नति करने का अवसर भी आपको ईश्वर से मिलने वाले हैं और विदेशी संपर्क से सभी को अच्छा लाभ प्राप्त होगा।

इस साल आपको अचानक से धन प्राप्ति भी हो सकती है। रिश्तेदारों और सहयोगियों की ओर से भी सहयोग मिलेगा। यह वर्ष करियर को नई ऊंचाइयां देने वाला है इसलिए इस वर्ष का भरपूर स्वागत करें और हर अवसर को भुनाने का प्रयास करें।

वर्ष 2020 की शुरुआत में शनि के परिवर्तन से कर्मक्षेत्र में काफी उन्नति के योग बनेंगें। काफी समय से आया हुआ विचार जो कि अभी तक पूरा करने का जोखिम नहीं उठा पा रहे थे उसे अब आप बहुत ही अच्छे तरीके से कर पाएंगें।

Also Read:  जाने और समझें चातुर्मास क्या है, क्यों होते हैं चातुर्मास में विवाह निषेध ?

24 जनवरी को शनि का मकर राशि में प्रवेश करना, जहां सूर्य पहले से विराजमान हैं आपके लिये पिता के साथ संबंधों में मतभेद बढ़ सकते हैं। साथ ही कुछ समय के लिये आपके कामकाज में भी बाधाएं आ सकती हैं जिसके लिये आपको तैयार रहने की आवश्यकता रहेगी। क्योंकि कहते हैं ना सावधानी हटी दुर्घटना घटी। इसलिये कुछ चीज़ों को आप सचेत रहकर टाल सकते हैं अन्यथा नुक्सान को कम तो निश्चित तौर पर कर सकते हैं।

सीनियर्स व अधिकारियों के साथ अपने व्यवहार को अच्छा रखें अन्यथा आपके लिये परिस्थितियां विकट भी हो सकती हैं। अपने स्वभाव में भी सुधार लाने की आवश्यकता होगी क्योंकि उग्र स्वभाव में भी वृद्धि हो सकती है। कर्मेश शनि का कर्म में विराजमान होना आपके लिये आगे आने वाले महीनो में आपको अपनी कड़ी मेहनत का फल अवश्य दिलाएगा। विशेषकर जो जातक न्याय के क्षेत्र में या रिसर्च आदि में कार्य कर रहे हैं, उन्हें शनि उन्नति दिला सकते हैं।

सितंबर महीने के लगभग अंत में 29 सितंबर 2020 को शनि मार्गी हों जायेंगे जिससे अब तक अगर आपको कामकाज में किसी तरह की बाधा का सामना करना पड़ा है तो उससे निजात मिल सकती है। लंबित कार्य भी सिरे चढ़ सकते हैं।

11 नवंबर 2020 को गुरु के पुन: राशि बदलकर मकर राशि में शनि के साथ आने पर नीचभंग राजयोग का लाभ आपको मिलने लगेगा। कामकाजी जीवन में सफलता तो मिलेगी ही साथ ही आपके करियर में उन्नति के योग भी बनेंगें।

मेष राशि आर्थिक स्थिति 2020

वर्ष के शुरुआत में आपका आर्थिक पक्ष बेहतर रहेगा। शेयर बाजार में निवेश से आपको मुनाफा होगा। हालांकि आपको जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है अन्यथा आपको उसमें धोखा हो सकता है।

मार्च में व्यापार से जुड़ी यात्राएं फलदायी होंगी। वहीं अप्रैल में आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है। जून में आमदनी में गिरावट होने की संभावना है। वहीं अगस्त में पुनः परिस्थितियां आपके आर्थिक जीवन को सबल करेंगी। वर्ष के अंत में आपके खर्चों में वृद्धि होने की प्रबल संभावना रहेगी। इस समय आपको अपनी बचत पर ध्यान देना होगा। इस साल आप कोई नया वाहन खरीद सकते हैं।

Also Read:  क्या उद्धव ठाकरे का सीएम कार्यकाल पूर्ण होगा ?


मेष राशि कैरियर 2020

व्यापारवर्ष के शुरुआती दिनों में आपके ऊपर कार्य का दबाव रहेगा, जिसकी वजह से आप अपने निजी जीवन को थोड़ा कम समय दे पाएंगे। यदि आप रचनात्मक कार्यों से जुड़े हैं तो इसके लिए साल का शुरुआती चरण बेहतर है। इस समय आपके व्यापार में विस्तार होने की संभावना रहेगी।

कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। मई में आपको अपनी मेहनत और परिश्रम का अच्छा फल प्राप्त होगा। अपने अधिकारियों के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध बनाकर चलें। साल के मध्य में आपके व्यापार में उतार-चढ़ाव आने की संभावना है।

इस दौरान व्यवसाय या कार्य के सिलसिले से यात्रा करनी पड़ सकती है। अक्टूबर में व्यापार अथवा कार्य के हेतु विदेशी कंपनियों से संबंध स्थापित हो सकते हैं। वर्ष के अंत में आपको अपनी मेहनत का फल प्राप्त होने की प्रबल संभावना है। राजनीति के क्षेत्र में आपको सफलता मिल सकती है।


मेष राशि पारिवारिक जीवन 2020

इस वर्ष मित्रों से आत्मीयता बढ़ेगी। आप उनके साथ अपने दुख-दर्द को बांटेंगे। ससुराल की ओर से आर्थिक सहयोग प्राप्त हो सकता है। परिवार में सास-बहु के बीच मेलजोल बढ़ेगा। अगर संतान की शिक्षा में कोई बाधा आ रही होंगी तो वे दूर होंगी। आर्थिक कारणों से परिजनों से रिश्ते में खटास आ सकती है।

अप्रैल में आपके परिवार में पूजा-पाठ का कार्यक्रम बन सकता है। जुलाई में संतान की ओर से आप थोड़े परेशान रह सकते हैं। अपनी संतान का सही मार्गदर्शन करना आपकी पहली प्राथमिकता होगी। परिजनों के बीच सामंजस्य का भाव बना रहे, इसके लिए आपको पहल करने की आवश्यकता होगी। इस वर्ष ऐसे लोगों से दूर रहें, जो अपने स्वार्थ को प्राथमिकता देते हों। क्योंकि उनसे आपको बड़ा नुकसान हो सकता है।

Also Read:  Solar Eclipse: 21 जून 2020 को होने वाले कंकण सूर्यग्रहण की कुछ विशेष बातें


मेष राशि प्रेम एवं विवाह 2020

इस साल वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। साल के शुरुआती महीनों में आपके वैवाहिक जीवन में मधुरता रहेगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। साल के मध्य में जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है।

इस दौरान आपको अपने जज्बातों पर काबू रखना होगा। बात बिगड़ने पर संवाद कायम रखें। क्योंकि जल्दी ही रिश्ते सामान्य हो जाएंगे। अगर आप किसी के प्रेम में है तो अगस्त में अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं। संभव है कि साथी की ओर से भी सकारात्मक जवाब मिले।

इस वर्ष अगर प्रेम विवाह के बारे में सोच रहे हैं तो सितंबर का समय अनुकूल है। इस पर बात आगे बढ़ाई जा सकती है। अक्टूबर में आपका मन धर्म तथा आध्यात्म के प्रति बढ़ सकता है। आपको सांसारिक चीज़ें सब बेकार लग सकती हैं। साल के अंतिम माह में साथी के और आपके बीच नजदीकियां बढ़ेंगी। रिश्ते में रोमांस बना रहेगा।


मेष राशि स्वास्थ्य 2020


स्वास्थ्य सेहत के नजरिए से देखें तो वर्ष 2020 आपके लिए मिलाजुला रहेगा। वर्ष की शुरुआत में आपके स्वभाव में क्रोध की मात्रा बढ़ सकती है। इस पर आपको काबू पाना होगा। साल की शुरुआत में कार्य की अधिकता के चलते आपके ऊपर मानसिक दबाव बना रह सकता है। कोशिश करें कि मन में अधिक दबाव न लें।

अपनी सेहत के प्रति लापरवाही बरतना आपको महंगा पड़ सकता है। मार्च में वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। जून में अपने खान-पान पर विशेष ध्यान दें। जुलाई में आपको त्वचा रोग हो सकता है। मौसम परिवर्तन के समय आपको बुखार, खांसी-जुकाम हो सकता है। जरुरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।


उपाय: शनिवार के दिन शनि देव की पूजा करें और पीपल के वृक्ष में जल अर्पित करें इससे नकारात्मक शक्तियां आपसे दूर रहेंगी.

Tags: PanditPandit Dayanand Shastrirashifal 2020
ADVERTISEMENT
Previous Post

जैसलमेर – नये साल के जश्न को देखते हुवे एसपी डॉ. किरन कंग ने लिया कानून व्यवस्था का जायजा

Next Post

वृषभ राशि का वार्षिक राशिफल वर्ष-2020 | Taurus Horoscope-2020

Pandit Dayanand Shastri

Pandit Dayanand Shastri

Astrologer & Vastu Advisor (एस्ट्रोलोजर पंडित दयानन्द शास्त्री ) Mobile No.-09039390067

Related Posts

जानिए जन्म कुंडली में सूर्य किस राशि में क्या फल देता है?
Astrology

जानिए जन्म कुंडली में सूर्य किस राशि में क्या फल देता है?

Gauri Shankar Rudraksha By Pandit Dayanand Shastri Ujjain Wale
Astrology

गौरी-शंकर रूद्राक्ष धारण से बढ़ता हैं दांपत्य सुख और पति-पत्नी में प्रेम

Pandit Dayanand Shastri Ujjain Wale
Astrology

क्या सम सप्तक योग का समापन करेगा कोई चमत्कार ?

Trending News

  • Jodhpur News In Hindi

    जोधपुर: चौपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित नहर चौराहे के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने मासूम को कुचला

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jaisalmer Breaking News |19 July 2019

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ‘Women Car Rally 2021’ poster launched

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Mayor Dr. Somya Gurjar’s husband Rajaram Gurjar JC till Mar 16

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Saima Syed Horse Rider of Jodhpur became the first female One Star Horse Rider in the country

    1 shares
    Share 0 Tweet 0

Latest News

जैसलमेर-:-आरबीएसके-अन्तर्गत-एक-दिवसीय-प्रशिक्षण-कार्यक्रम-आयोजित

जैसलमेर : आरबीएसके अन्तर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

Mayor Somya Gurjar With Husband Rajaram Gurjar

Mayor Dr. Somya Gurjar’s husband Rajaram Gurjar JC till Mar 16

Rajasthan Excise Department News

Liquor shops e-auction: Rajasthan Excise Department collects 550 crore profit

Women Car Rally 2021 News

‘Women Car Rally 2021’ poster launched

The Jaisalmer News

© 2021 The Jaisalmer News - SEO By Dilip Soni.

Navigate Site

  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • GDPR Requests
  • Anti Spam Policy
  • Disclaimer
  • Medical Disclaimer
  • Amazon Affiliate Disclaimer
  • Affiliate Disclosure
  • DMCA Notice
  • Terms of Use
  • Blog
  • Live Tv

Follow Us

No Result
View All Result
  • HOME
  • NEWS
  • ENGLISH
  • HINDI
  • VIDEO
  • LIVE TV
    • INDIA TV LIVE
    • ZEE RAJASTHAN LIVE

© 2021 The Jaisalmer News - SEO By Dilip Soni.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
The Jaisalmer News